कानून का राज
2005 में श्री नीतीश कुमार को 118 नरसंहारों और फिरौती के लिए हुए 5243 अपहरणों का बिहार मिला था। बिहार के लिए ‘जंगलराज’ शब्द जैसे रूढ़ हो गया था। ये उनका करिश्माई नेतृत्व है कि उन्होंने वहां से निकालकर बिहार को कई मामलों में विकसित प्रदेशों से भी आगे खड़ा कर दिया। राज्य में कानून को राजनैतिक हस्तक्षेप से सर्वथा मुक्त कर उसके प्रति लोगों में फिर से आस्था पैदा करना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे उन्होंने पूरा किया।